राजस्थान की जाट विभूतियांजय वीर तेजाजी की बंधुओं....सर्वप्रथम मैं उन देवतुल्य गुरूओं को नमन करना चाहता हूं जिनके शोध और संघर्ष को पढकर तेजाजी केप्रती मेरे ह्रदय में अगाढ आस्था व प्रेम की जागृती हुई। जाट किसान कुल में पैदा हुआ हूं तो निश्चित ही तेजाजी का नाम बचपन से सुनता आया था...मगर उनका जीवन चरित्र, उनका इतिहास, उनके वचन, कर्म, शिक्षाएं यह सभी जानने को मिली हमारे लेखक गुरूओं स्व.श्री मनसुख जी रणवां व संत श्री कान्हारामजी सुरसुरा से।हालांकि तेजाजी के इतिहास व जीवन चरित्र को चंद पन्नों में समेटना निरर्थक है, क्योंकि इतना उज्ज्वल गौरवशाली इतिहास लिख पाना, समझ पाना व अपने ह्रदय में उतार पाना एक इंसान के बस की बात नहीं। वीर तेजाजी के अनन्य भक्त संत श्री कान्हराम जी ने जो शोध ग्रंथ लिखा है वह सच में किसान कौम के लिए अनमोल साहित्यिक कृति है। इस किताब में उन तमाम भ्रांतियां व मिथ्याएं जो हम बचपन सेसुनते आ रहे हैं, के पीछे का सच सबूतों के साथ प्रस्तुत किया गया है।इस ग्रंथ में कई ऐसी जानकारियां है जिनका पता काफी लोगों को आज तक नहीं है। और शायद पुस्तक पढे बिना यह जानकारियां मिले भी नहीं। एक महिने पश्चात तेजाजी महाराज का बलिदान दिवस आ रहा है। अत: मेरी कोशीश यह रहेगी कि इस पुस्तक के माध्यम से तथा अपने नीजी अनुभव के माध्यम से आप सभी बंधुओंको तेजाजी के इतिहास का स्मरण करवाऊं। ताकि आप सदी के उस महान यौद्धा के उज्ज्वल इतिहास से रूबरू हो सको जिन्हें भारतवर्ष की किसान कौम व गौरक्षक अपना आराध्य देव मानकर शत शत वंदन करते हैं।इसके साथ ही मैं अपने युवा साथियों खासकर अजमेर-नागौर वालों से भी निवेदन करना चाहूंगा कि आपके गांवो से जुड़े तेजाजी महाराज के साक्ष्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के सामने प्रस्तुतकरे ताकि 'वीर पुरूष सत्यवचनी गौरक्षक तेजाजी महाराज' का जीवन चरित्र इतिहास और अच्छे तरीके से संग्रहित कर सके।ध्यान देवें हमारे एक युवा साथी भाई 'विश्वेन्द्र चौधरी' (9983202007) भी तेजाजी महाराज के इतिहास को खोज व संग्रहित करने में जी जान से जुटे हुए हैं। आशा करता हूं आप सभी भाई तेजाजी से संबंधित नवीन जानकारी उपलब्ध करवा उनका सहयोग करगे व साहस बढायेंगे। उनका वीर तेजाजी विशेषांक तेजा दशमी को आयेगा। विश्वेंद्र जी को हार्दिक आभार व शुभकामनाएं। विश्वेन्द्र जी से काफी कुछ नयी जानकारियां मिली है, वे भी संक्षिप्त रूप में मेरे अथवा उनके द्वारा आप सभी को अवगत करवा दी जायेगी। एक बार पुन: आप बंधुओं से विनम्र अपील की इस महीने सोशल मीडिया का सदुपयोगकरते हुए वीर तेजाजी महाराज ते जीवन चरित्र को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करें।संत कान्हाराम जी द्वारा रचित शोध ग्रंथ "श्री वीर तेजाजी का इतिहास एवं जीवन चरित्र" प्राप्त करने हेतु सम्पर्क करें--->‪#‎संत_कान्हाराम_जी‬9460360907अथवा सुरसुरा धाम में स्थित किसी भी बुक स्टॉल पर आपको उपलब्ध हो जायेगा।--->यह ग्रंथ अथवा इसकी संक्षिप्त प्रतिलीपी प्राप्त करने हेतु संपर्क करे-श्रीमान छीतरमल जी ढेल, ब्रह्मदेवजी भास्कर9785755539--------धन्यवाद जीजय वीर तेजाजी महाराज----Balveer Ghintala 'तेजाभक्त'मकराना नागौर+91-9024980515+91-9414980415

एक टिप्पणी भेजें

Copyright@balotra news track. Blogger द्वारा संचालित.