भारतीय थल सेना की मैकेनाइक इंफैंट्री में ब्रिगेड़ियर के पद पर कार्यरत राजपाल पूनिया को 10 जून को पदोन्नति करके मेजर जनरल बनाया गया है।
-------
==जीवन परिचय==

आप का जन्म राजगढ़ तहसील जिला चूरू के गाँव सुलखनिया छोटा में दिनांक 16 अगस्त 1963 को एडवोकेट धर्मपाल सिंह के घर हुआ।

==शिक्षा==

आप एक होनहार बालक थे। आपकी प्रारंभिक शिक्षा नेहरु बाल मंदिर राजगढ़ में हुई। कक्षा 6 से सैनिक स्कूल चित्तोड़ में पढाई की।

==भारतीय सेना में==

आपने एन. डी. ए. खडगवासला से किया। सन 1984 में देहरादून से कमीशन मिला। आप 1-9-2011 से ब्रिगेडियर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में आप अरुणाचल में कार्यरत हैं। ब्रिगेड का नाम है SMOUNTAIN है। आपकी ऊँचाई 6 फीट 4 इंच है। आपकी बास्केट बालमें विशेष रूचि है।आपने यू. एन. ओ. द्वारा दक्षिण अफ्रीका भेजी गयी भारत की टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए सिरोलोन में आतंकियों से मुठभेड़ में विजय प्राप्त की। करीब 300 आतंकियों को मार गिराया। इस कार्य में भारत की सेना का केवल एक जवान शहीद हुआ। इस बहादुरी पूर्ण कार्य के लिए आपको युद्ध सेना मैडल (Y.S.M.) प्रदान किया गया।
-------
समस्त देशवासियों की तरफ से बहादुर ब्रिगेडियर पूनिया जी के मेजर जनरल बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।आप इसी तरह राष्ट्र की सेवा कर हमारा मान सम्मान बढाते रहे यही मंगलकामना है।
-------
जय हिंद जय भारत

Balveer Ghintala 'तेजाभक्त'

---------

एक टिप्पणी भेजें

Copyright@balotra news track. Blogger द्वारा संचालित.